जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। जहाजपुर कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा का 48 वा जन्मदिन बड़े ही धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया । जहां जन्मदिन के अवसर पर विधायक गोपीचंद मीणा गाडोली महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान महादेव के धोक लगाकर विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश की खुशहाली की मनोकामना मांगी । विधायक मीणा के जहाजपुर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने विधायक मीणा को ऊंट पर बैठा कर डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए चावंडिया से सदर बाजार होते हुए घटारानी पहुंचे ।जहां विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने विधायक गोपीचंद मीणा को फूल मालाओं से लाद दिया । जन्मोत्सव के उपलक्ष पर मां घटारानी माताजी स्थित धर्मशाला में समारोह आयोजित किया गया । जिसमे परम संत जगदीश पुरी जी महाराज सहीत संतजन पहुंचे और मंच पर विधायक मीणा को आशीर्वाद दिया । इस मौके पर विधायक मीणा द्वारा भगवान शिव का महा अभिषेक किया जिसमें आचार्य पंडित कृष्ण गोपाल जोशी पंडित आदित्य जोशी सहीत पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ भगवान शिव का महा अभिषेक संपन्न करवाया । बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक मीणा को 201 किलो फूलों से बनी माला का हार पहनाया और विधायक मीणा को जन्मोत्सव की बधाई दी । समारोह में भाजपा जिला अध्यक्षलादू लाल तेली कोटडी प्रधान करण सिंह बेलवा सरपंच पति जमुनालाल डीडवानिया भाजपा नगर अध्यक्ष भेरूलाल टाँक पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा पालिका उपाध्यक्ष राजीव काँटिया,पार्षद लवली सिंह मीणा राजकुमार माली रामप्रसाद रेगर युवा नेता अमित गुर्जर पवन वैष्णव अनिल जाैशी सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण विधायक मीणा को बधाई देने पहुंचे बाद सभी का सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
0 टिप्पणियाँ