●5100 रूद्राक्ष वितरण की सभी तैयारियां पूर्ण
भीलवाड़ा (माय सर्कल न्यूज़ @पंकज पोरवाल)। श्री कामधेनु बालाजी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की एक बैठक मंदिर परिसर मे आयोजित की गई जिसमें सभी सदस्यों ने 11 से 13 जुलाई तक होने वाले 5100 अभिमंत्रित रूद्राक्ष के नि:शुल्क वितरण आयोजन के संबंध में चर्चा की गई। श्री कामधेनु बालाजी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी जगदीश हेड़ा ने बताया कि श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में आयोजित होने वाले 5100 रूद्राक्ष के नि:शुल्क वितरण आयोजन में लोगों द्वारा उत्साह एवं आस्था के साथ पंजीकरण करवाया जा रहा है। आयोजन कमेटी सदस्य मुकेश अग्रवाल ने बताया कि बैठक में मां कामाख्या देवी आसाम तथा महाकाल उपासक विनोद कुमार शर्मा द्वारा रूद्राक्ष अभिमंत्रित करने एवं वितरण करने संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है और लोगों का मंदिर से जुडाव किया जा रहा है इसी क्रम में पंजीकृत सदस्यो तथा मंदिर निर्माण मे सहयोग करने वाले सदस्यों को प्राथमिकता के आधार रोजाना प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मंदिर परिसर मे ही अभिमंत्रित रूद्राक्ष का वितरण किया जाएगा।
इस बैठक में दिनेश सेन, अमित काबरा, अनिल न्याती, संजय तापडिया, कमल नयन लड्ढा, तुलसी राम माली, सोनू माली सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ