स्कूली ऑटो के चालान नही बनाने की मांग, सौंपा ज्ञापन


चित्तौड़गढ़। जिला असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस (ऑटो यूनियन) के जिलाध्यक्ष अब्दुल जफ्फार शेख के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर मांग की कि परिहवन विभाग द्वारा स्कूली ऑटो चालकों को पूर्व में 10 बच्चों को बिठाने की स्वीकृति थी अभी 6 बच्चों केा बिठाने की कर दी गई है। जिसको पूर्व के निर्देशानुसार 10 बच्चों को बिठाने की स्वीकृति देने की मांग की। गत 26 जुलाई को परिवहन विभाग द्वारा हमारे ऑटो चालक का। 5900 रुपए का चालान बनाया गया जो अवैधानिक हैं। राजस्थान असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के बेनर तले उक्त ऑटो यूनियन का गठन किया गया है जिसके तहत कलेक्ट्री चौराहा के समीप पुराने कोर्ट के बाहर, प्रतापनगर, सांवलिया चिकित्सालय, हाउसिंग बोर्ड चमत्कारी सांवलियाजी मंदिर, चन्देरिया आदि स्थानों से बिठाने व उतारने के लिए ऑटो स्टेण्ड बनाने की स्वीकृति की मांग की।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता आनन्दीराम खटीक, जिलाध्यक्ष अर्जुन खटवानी, वाइस ऑफ चैयरमेन इरफान, महासचिव रणजीत सिंह, फिरोज खान, अशोक रावल, कन्हैयालाल यादव, बाबु खान, ईशाक मोहम्मद आदि पदाधिकारी व ऑटो चालक मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ