चितौड़गढ़। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने यूआईटी द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेंती में 22 लाख रुपये की लागत से बनाये जाने वाले नए कक्षा कक्षों का शिलान्यास एवं रमसा समसा द्वारा 35 रू. की लागत से बनाये गये स्मार्ट क्लास कार्य का उद्घाटन किया, इसके साथ ही शहीद मेजर नटवरसिंह उच्च माध्यमिक विघालय मे भी यूआईटी द्वारा 30 लाख रू. की लागत से बनाये गये नए कक्षा कक्षों का उद्घाटन किया।
अधिशाषी अभियन्ता रमेश चन्द्र बलाई ने बताया कि, राजकीय उच्च माध्यमिक विघालय सेंती में बच्चो को अध्ययन मे सहूलियत देने के लिए राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत की अनुशंषा पर यूआईटी द्वारा 22 लाख रू. की लागत से 2 अतिरिक्त कक्षा कक्षो का निर्माण करवाया जावेगा तथा रमसा समसा द्वारा बच्चो को वर्तमान दौर की शिक्षा को बढावा देने के लिए 35 लाख रू. की लागत से बनाये गये स्मार्ट क्लास का राज्यमंत्री जाडावत ने उद्घाटन किया एवं यूआईटी द्वारा ही शहर के शहीद मेजर नटवरसिंह उच्च माध्यमिक विघालय मे 30 लाख रू. की लागत से 2 अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण करवाया गया, जिसका राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत के करकमलों से उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री जाड़ावत ने कहा कि नए कक्षा कक्ष बनने से अध्ययन कार्य में सहूलियत होगी, राजस्थान सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए कटिबद्ध है, शिक्षा ग्रहण करना हर व्यक्ति का अधिकार है, शिक्षा हर व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण अंग है सभी क्षेत्र के बच्चों को अब शिक्षा लेने के लिए बाहर नहीं जाना होगा इसके लिए राजस्थान सरकार ने चित्तौड़गढ़ को 9 कॉलेज दिए है, प्रदेश की गहलोत सरकार ने शिक्षा की गुणवता को बढ़ाने के लिए गांव गांव में महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय खोलने एवं बडी तादाद में विद्यालय क्रमोन्नति जैसे विद्यार्थियों के हित में अहम निर्णय लिए हैं।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, वरिष्ठ काग्रेंस नेता प्रेमप्रकाश मूंदडा, शहर काँग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी मंडल उपसभापति कैलाश पंवार, मण्डल अध्यक्ष रमेषनाथ योगी, विजय चौहान, पार्षद मंजू मूंदडा, उमा सुराणा, शेलेन्द्रसिंह शक्तावत, सत्यनारायण मूंदडा, नरेश धाकड प्रांजल गर्ग, बसंत हेडा, नरोतम हेडा, आदित्य सेठिया, कैलाश गर्ग, कालिका जैन सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों सहित वार्डवासी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ