करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत


भदेसर। उपखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत गरदाना में शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षियों मोर की मृत्यु हो गई। सूचना पर सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र जाट मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से मोर का प्राथमिक उपचार के लिए प्रयास कर रहे थे की मोर की मृत्यु हो गई।  ग्रामीणों की सहायता से राष्ट्रीय पक्षी मोर का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश जाट, कालूराम गाडरी, जमना लाल टांक, वार्डपंच योगेश जैन, कन्हैया लाल जाट, राजू गाडरी, निलेश नायक, रवि खटीक, सुरेश खटीक, बाबू लाल किर मंगनीराम किर, सुनील खटीक, राजमल खटीक, राजू खटीक, रामलाल खटीक, जगदीश सुथार, सुरेश खटीक, कनीराम गाडरी, रोशन लाल सेन, लच्छीराम गाडरी, लोकेश टांक, पप्पू तेली एवं समस्त ग्रामवासी  मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ