इमाम हुसैन की याद में निकाले ताजिए, किया अखाड़ा प्रदर्शन

कपासन (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। मैदान-ए-कर्बला में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन की याद में शनिवार को ताजिया निकाला गया। इस अवसर पर कस्बे ने ताजिया के साथ अखाड़ा प्रदर्शन भी किया गया। 
मुहर्रम लाईसेन्सधारी व आम मुसलमानान सदर अशफाक तुर्किया ने बताया कि सुबह 10.30 पर जामा मस्जिद चौक स्थित इमाम बाडे से ताजिये का जुलुस शुरू हुआ। जिसमें नगर सहित ग्रामीण क्षैत्र के मुस्लित धर्मावलंबी मौजुद थे। कंलन्द्री मस्जिद चौक पर ताजिया कमेठी द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व प्रधान भैरू लाल चौधरी, थानाधिकारी गजेन्द्र सिह, तहसीलदार एम नासीर बैग मिर्जा आदि का दस्तारबंदी कर स्वागत किया गया। 
 मुस्लिम समाज के लोगों ने मुहर्रम का पर्व सादगी से मनाया।  शुक्रवार रात को भी छडी के साथ नगर में ताजिये निकाले गये ढोलताशो मातमी धुन बजा कर  कस्बे के  मोमीन मोहल्ला बस स्टेण्ड कुम्हार मोहल्ला सदर बाजार सुनारिया मन्दिर, पायक मोहल्ला होता हुआ पुन इमामबाडा पहुॅचा था। इस दौरान मर्सिया खानी व  कुरान ख्वानी का भी आयोजन किया गया।  इस दौरान मुख्तयार पटेल, कोतवाल शब्बीर हुसैन जेन्नुदीन, गुड्डु खान पठान, सैयद अख्तर अली, अशलम शेख, रूस्तम पोड, सहीत कई लोग मोजुद थे। वही सुरक्षा में मद्दे नजर भारी पुलिस पुलिस बल भी तैनात रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ