राजस्थान में गहलोत के नेतृत्व में मिशन 156 से भी ज्यादा सीटें आयेगी- मेघवाल

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जिला स्तर पर अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी। इसको लेकर प्रदेश चुनाव समिति द्वारा नियुक्त प्रत्याशी चयन समिति के प्रभारी राजस्थान सरकार के मंत्री गोविंद राम मेघवाल, राज्य मंत्री जुबेर खान,जिले के प्रभारी मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास एवं  चित्तौड़गढ़ जिले के संगठन प्रभारी लालसिंह झाला ने आज सभी चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से आज दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में आवश्यक बैठक ली।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता महेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरुलाल चौधरी ने की।
चुनाव समिति के प्रभारी राजस्थान सरकार के मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अब ठान लिया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजना के दम पर सरकार वापस आ रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में मिशन 156 से भी ज्यादा विधायक जीत कर राजस्थान में पुनः कॉंग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने के कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले के सभी कार्यकर्ताओ की भावना को हाइकमान तक पहुचाँ दी जाएगी। इस बैठक में प्रभारी जुबेर खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित पार्टी है और इसमें लोकतंत्र है जिसमें कोई भी कार्यकर्ता अपनी दावेदारी कर सकता है। 
इस बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर किसी को अपनी बात कहने का हक है। राजस्थान सरकार ने इतनी योजनाये लागू कर दी है कि देश मे सबसे बड़ा उदाहरण राजस्थान बन गया है राजस्थान में कार्यकर्ताओ एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कांग्रेस की सरकार पुनः बनने जा रही है। राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएंओ एवं कार्यकर्ताओ की मेहनत से राजस्थान में इतिहास बनने जा रहा है और गहलोत साहब के नेतृत्व में सरकार बन रही है।
इस बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं चित्तौड़गढ़ जिले के प्रभारी लालसिंह झाला,चित्तौड़गढ़ प्रभारी शंकर लाल गाडरी, सभापति संदीप शर्मा, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, शंकर लाल बैरवा, आनंदी राम खटीक, आर.डी. जावा, बीसूका उपाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, पीसीसी सचिव हनुमंत सिंह बोहड़ा, रणजीत लोठ, डेयरी चेयरमेन, बद्री लाल जाट  महिला कांग्रेस की नीतू कंवर भाटी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल आदि मंचासीन थे। बैठक का संचालन उप प्रधान हर्षवर्धन सिंह गार्डन एवं ने किया। इस दौरान कपासन, बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़, बेंगू, निम्बाहेड़ा, विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं आवेदकों ने सभी नेताओं से मिलकर अपनी राय रखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ