दीवाना शाह की मुख्य मज़ार के हजारों जायरीनों ने किए दीदार, लगी लम्बी कतारें

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह सा.र.अ. की दरगाह शरीफ के आस्ताना ए आलिया में स्थित मुख्य मज़ार के रविवार प्रातः से देर रात तक हजारों लोगों ने दीदार किए।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार शनिवार रात्रि दो बजे से ही भूमिगत मुख्य मज़ार के दीदार हेतु बुलन्द दरवाजे के बाहर तक लम्बी-लम्बी कतारें लगी व पांच बजे से ही दर्शन हेतु पट खोल दिए गए। आस्ताना के पश्चिम जानिब औलिया मस्जिद की तरफ बाबे नेअमत से जायरीन अन्दर गए और दक्षिण जानिब बाबे सलाम से निकलने की व्यवस्था की गई। व्यवस्था हेतु सिक्युरिटी गार्ड व स्वयं सेवक तैनात रहे। देर रात्रि तक हर एक व्यक्ति के दीदार (दर्शन) करने के बाद ही भूमिगत मज़ार के पट बन्द कर दिए जाएंगे।
दरबार अजमेर शरीफ के खुद्दाम इमरान चिश्ती ने अब्दुल जब्बार, हिदायउल्लाखान, अब्दुल रशीद खान, अहमद अली मुल्तानी ने चादर पेश कर मुल्क मे अमनो सुकून की दुआ की। जयपुर एस.एम.एस. हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ. जयपाल सिंह आर्य ने भूमिगत मज़ार के दर्शन कर अकीदत के फूल पेश किए।
धुणा के तरीकबन्द को फुकरा हज़रात को दी विदाई -ः फुकराजमात के खलीफा, नकीब, भंडारी, सिपाही, मिसकीन के तकरीबन सौ से उपर सदस्यो को दस्तारबंदी कर, नजराना व चादर शरीफ देकर विदाई दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ