निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण योजना का शुभारंभ 15 अगस्त को



-जिला स्तरीय कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सानिध्य में 15 अगस्त (मंगलवार) को निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण योजना का शुभारम्भ का राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में आयोजित किया जा रहा हैं। इसके समानान्तर जिला स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन एवं लाइव प्रसारण इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में अपराह्न 3:30 बजे किया जायेगा। मुख्यमंत्री योजना के लाभार्थियों से जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे। जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ