वैश्यावृत्ति के मामले में एक महिला सहित मकान मालिक गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ शहर के समीप मानपुरा में वैश्यावृति के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने एक व्यक्ति व महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार करता है। डीएसपी चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में कार्यवाही हुई।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि एएसपी बुगलाल मीना के निर्देशन में शहर चित्तौड़गढ़ व आसपास के क्षेत्रों में संचालित होने वाली अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु डीएसपी चित्तौड़गढ़ करणसिंह को सूचना मिली कि शहर चित्तौड़गढ़ के समीप मानपुरा में राजेन्द्र बुन्दवाल नामक व्यक्ति अपने मकान पर बाहर से लडकियों बुलाई जाकर देह व्यापार करवाया जा रहा है।
सूचना पर डीएसपी करणसिंह द्वारा कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ से पुलिस जाप्ता साथ लेकर मानपुरा निवासी राजेन्द्र पुत्र माईधन बुन्दवाल सुथार के मकान के पास पहुंच पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। जहां उसके मकान पर एक महिला व मकान मालिक राजेन्द्र बुन्दवाल उपस्थित मिले। राजेन्द्र बुन्दवाल व उक्त महिला द्वारा रूपये लेकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने हेतु सहमति दी। जिस पर देह व्यापार करने वाली महिला व देह व्यापार कराने वाले राजेन्द्र बुन्दवाल को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरूद्ध थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ में प्रकरण दर्ज किया गया। शहर चित्तौडगढ व आसपास के इलाके में इस तरह से संचालित होने वाली अवैध गतिविधियों के सम्बन्ध में विशेष निगरानी रखी जाकर कार्यवाही की जावेगी।
कार्यवाही करने वाली टीम में डीएसपी चित्तौड़गढ़ करणसिंह, एएसआई फुलचन्द, हैडकानि. फतेहसिंह, प्रमिला व कानि. दिलीप धाकड़ शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ