हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ के प्रत्येक मण्डलों में निकाली तिरंगा यात्रा

चित्तौड़गढ़। राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आहवान पर निकाली जा रही हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ के प्रत्येक मण्डलों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। सोमवार को प्रत्येक मण्डल से तिरंगा यात्रा चित्तौडगढ़ मुख्यालय पहुंची। जहां महाराणा सेतु मार्ग स्थित भरत बाग में कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के मुख्य आतिथ्य, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या की अध्यक्षता व भाजपा जिलाध्यक्ष मिठुलाल जाट के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने कहां की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश ने विकास की रफ्तार पकड़ ली है जो अब रूकेगी नही। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक देशवासी को अपने घरो, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का जो आहवान किया है उससे प्रत्येक भारतवासी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
इस दौरान विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने देश को मिली आजादी व तिरंगे के महत्व को बताते हुए कहां की असंख्य स्वतंत्रता सेनानियो के बलिदान से मिली आजादी को व्यर्थ नही जाने देना है, हमें उनके बताये मार्ग पर चलकर अपने देश को विकास की उंचाईयो पर ले जाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष मिठुलाल जाट ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक जनप्रतिनिधी व कार्यकर्ता से तिरंगा लगाने का आहवान कियाा।

नगर महामंत्री अनिल ईनाणी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में चित्तौडगढ़ विधानसभा प्रभारी संजय धाकड़, भूमि विकास बैंक चेयरमेन बद्रीलाल जाट, पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व नगर परिषद चेयरमेन सुशील शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र झंवर, नही सहेगा राजस्थान संयोजक हर्षवर्धन सिंह, विधानसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, प्रधान देवेन्द्र कंवर, बस्सी मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह भाटी, घोसुण्डा अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सावा अध्यक्ष रतनलाल डांगी, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, चंदेरिया अध्यक्ष रोहिताश्व जाट, भदेसर अध्यक्ष पवन आचार्य, भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमेन अनिल सिसोदिया, मण्डल महामंत्री अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, अनिल सुखवाल, नरेश जाट, रामेश्वर धाकड़, सोहनलाल खटीक, पूरणसिंह राणा, बालकिशन भोई, गोपाल गंवारिया, शिवराजसिंह बेजनाथियां, प्रकाश भट्ट, देवीलाल धाकड़, रवि विराणी, भोलाराम प्रजापत, नवीन पटवारी, अशोक जोशी, रजनीश भट्ट सहित बढ़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ