जौहर क्षत्राणी संस्था द्वारा जौहर भवन में लहरिया उत्सव का आयोजन

चित्तौड़गढ़ (सलमान)। जौहर क्षत्राणी संस्था द्वारा जौहर भवन में लहरिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अथिति के रूप में    दिव्या कुमारी हमीरगढ़, कृष्णा कुमारी  पानरवा, भदेसर प्रधान सुशीला कंवर आक्या, चित्तौड़गढ़ प्रधान देवेंद्र कंवर व कैलाश कंवर रूद ने दीप प्रज्वलित क़र जौहर ज्योति मन्दिर में माताजी को लहरिया धारण करवा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्था की अध्यक्ष निर्मला राठौड़ ने बताया की इस तरह के आयोजन हर वर्ष कर हमारी परम्परा संस्कृति रीति रिवाजों और वीर वीरांगनाओं पे गाथा सुनाकर  आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कारों से अवगत कराते हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इस तरह के स्नेह मिलन रखकर सामाजिक चर्चा करना है समाज हित के लिए जो भी सही है उस बारे में चर्चा कर एक अच्छा संदेश देना है।
 महामंत्री सुनीता शक्तावत ने प्रश्नोत्तर कर समाज में चल रही कुछ कुरीतियों के बारे में चर्चा की और सबने अपने-अपने विचार रखे। रेखा शक्तावत, राज कंवर व शैली सोलंकी ने अतिथियों को तिलक लगाकर व पुष्प भेंट कर स्वागत किया। रीना कंवर, नितेश कंवर, राजलक्ष्मी कंवर, श्याम कंवर व मनीषा कंवर ने वीर दुर्गादास जयंती के दिन उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। रेनू सोलंकी ने मीराबाई पर नाट्य प्रस्तुति दी। अलंकृता चुंडावत ने स्केट शूज पहनकर अनोखी नृत्य प्रस्तुति दी।
यज्ञसिद्धि हाड़ा ने वीरांगना की वेशभूषा धारण कर नाट्य प्रस्तुत किया। दिव्या कुमारी हमीरगढ़ ने समाज में फैली कुप्रथा पर रोकथाम के लिए अपने विचार रखें।
राणा पूजा के वंशज राणा मनोहर सिंह की पुत्रवधू कृष्णा कुमारी पनारवा ने राणा पूजा के इतिहास की पूरी जानकारी दी।
कार्यक्रम में पधारे हुए क्षत्राणियों ने अपने आप को इस आयोजन से गौरवान्वित महसूस किया।

●आप हमारे यूट्यूब चैनल माय सर्कल न्यूज़ को सब्सक्राइब करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ