चित्तौड़गढ़। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीर वायु भर्ती 01 / 2024 के लिए ऑनलाईन पंजीकरण की अन्तिम तिथि 20 अगस्त है।
इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीद्ववार भर्ती से सम्बंधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट https://agnipathvayu.cadc.in से प्राप्त कर सकते है। उम्मीदवार 20 अगस्त 2023 तक रात 11 बजे तक लॉग इन कर ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते है।
27 जून 2003 से 27 दिसम्बर 2006 (दोनों दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र है। 12 वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 प्रतिशत अंको के साथ अंग्रेजी विषय मे भी 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीद्ववार आवेदन के पात्र है।
0 टिप्पणियाँ