सद्भावना दिवस पर अधिकारियों ने ली शपथ



चित्तौड़गढ़। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस को सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। इसके तहत जिला कलक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकता और सद्भावना की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला सहित जिला कलक्टर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ