25 हजार रूपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, जोधपुर आयुक्तालय के मादक पदार्थों की तस्करी व फायरिंग के प्रकरण में था वांछित


चित्तौड़गढ़। शंभूपुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को जोधपुर आयुक्तालय के जोधपुर पश्चिम जिले के विवेक विहार थाने में मादक पदार्थों की तस्करी व फायरिंग के प्रकरण में वांछित 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि वांछित इनामी अभियुक्तो की धरपकड़ के तहत शुक्रवार को एएसपी बुग लाल मीना के निर्देशन व डीएसपी भदेसर नरपत सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी मोतीराम पु०नि० द्वारा मय टीम के थाना इलाके में आने जाने वाले वांछित इनामी अभियुक्तों की सतत निगरानी रखी जा रही थी। थाना क्षेत्र के भिड़भाड़ वाले इलाको में सघन गश्त व निगरानी के दौरान शम्भूपुरा बस स्टैण्ड पर एक व्यक्ति अचानक पुलिस जाप्ता को देखकर भागने लगा जिसकी गतिविधी संदिग्ध होने से पुलिस जाप्ता ने उसे घेरा देकर रोका। उक्त व्यक्ति की पहचान थानाधिकारी द्वारा ढ़ाढ़निया पुलिस थाना बालेसर जिला जोधपुर ग्रामीण हाल महावीर नगर, कुड़ी भगतासनी थाना भगत की कोठी जिला जोधपुर निवासी किशन डुडी उर्फ हरेन्द्र पुत्र शिव कुमार जाट होना पाया गया है। 
पुलिस जाब्ते में से कानि नानू लाल ने थानाधिकारी को बताया कि उक्त व्यक्ति जोधपुर आयुक्तालय से 25 हज़ार रूपये का ईनामी अपराधी हो वांछित होने से गिरफ्तारी हेतु सभी पुलिस जिलो में मैल प्राप्त हो रखा है। जिस पर वांछित इनामी अभियुक्त किशन डुडी उर्फ हरेन्द्र को पुलिस जाप्ता रोकने पर भागने का प्रयास करने व नाम पता बताने में आनाकानी कर आम शांति भग करने से मौके पर गिरफ्तार किया गया है। 
आरोपी किशन डूडी के खिलाफ कुल 37 आपराधिक प्रकरण दर्ज होकर काफी समय से फरार चल रहा है। पुलिस थाना विवेक विहार जोधपुर पश्चिम जिला जोधपुर आयुक्तालय के एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट में वांछित होकर कुल 25 हजार का ईनाम घोषित हुआ है। उक्त आरोपी से पुछताछ की जा रही है।
कार्यवाही में शामिल टीम में मोतीराम पु. नि. (थानाधिकारी), हैड कानि. डालचंद, राजेश, सकेन्द्र सिंह, अमृता, कानि. नानू लाल, मुकेश, दिनेश, मनसुख व देवकिशन शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ