चारागाह भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने व रास्ता दिलाने की मांग, रेगर समाज ने सौंपा ज्ञापन

जहाजपुर (मायसर्कल न्यूज़ (रविकांत) जोशी)। नगर पालिका क्षेत्र के देवली रोड काटिया पेट्रोल पंप के पीछे स्थित रेगर समाज के खातेदारों के खेतों के ऊपर सरकारी बिला नाम कृषि भूमि पर पास में ही गांव के रहने वाले कुछ व्यक्तियों ने अवैध अतिक्रमण कर खेतों में जाने वाले बंद किए रास्तों को खुलवाने के लिए आज रैगर समाज के लोगों द्वारा राज्य मंत्री धीरज गुर्जर एवं उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह खटाना को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि देवली रोड कटिया पेट्रोल पंप के पीछे रेगर समाज के व्यक्तियों की खातेदारी कृषि भूमि है। जिसके आराजी संख्या 2949 /12949/22950/इत्यादि है जिस पर वर्तमान में प्रार्थीगण का काबिज होकर काश्त कर रहे हैं उक्त कृषि भूमि पर आने जाने हेतु अन्य कोई रास्ता नहीं है जिससे हमारी कृषि भूमि पर कोई भी कृषि उपकरण नहीं ले जा सकते जिसके चलते सारी जमीनें खाली पड़ी हुई है। उक्त कृषि आराजियात के (ब)दिशा उत्तर में बिलानाम कृषि भूमि पहाड़ स्थित है। उक्त पहाड़ के तलहटी हिस्से से प्रार्थीगणों को रास्ता दिलवाए जिससे प्रार्थीगण कृषि भूमि पर खेती कर सके। प्रार्थीगण गरीब काश्तकार हैं। ज्ञापन में बताया कि खातेदारी भूमि के ( ब) उत्तर में जो बिलानाम तलहटी स्थित है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि खातेदारी भूमि के ब उत्तर में जो बिलानाम तलहटी स्थित है। कुछ लोगों ने गिरोह बनाकर 22 जुलाई 2023 को रात्रि के समय जेसीबी ले जाकर वहां लग रहे पेड़ों को काटकर अपने साथ भरकर ले गए एवं खातेदारों को खेत पर आने जाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है । इस दौरान अंबेडकर विचार मंच के भवानी राम रेगर, नरेश रेगर, मनोज कुमार रेगर, शंकर रेगर, नेकचंद, चुन्नीलाल, शीला देवी, पंकज रेगर, महावीर, दीपक, सोहन लाल, सहित रेगर समाज के खातेदारी भूमि के काश्तकार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ