शनिमहाराज आली (माय सर्कल न्यूज़ @गजेंद्र सिंह राणावत)। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली में शनिवार को श्रद्धालुओं की ओर से श्रीशनि देव को छप्पन भोग का आयोजन किया गया जिसके तहत आज शनिवार को छप्पन तरह की मिठाईयों का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ ही दर्शनार्थ लंबी लंबी कतारें लगी रही। इस अवसर पर श्रद्धालु गांव सुरजगढ़ निवासी व्यव्साई नेपाल सिंह ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर श्री शनि देव को छप्पन भोग लगाया ढोल धमाकों के साथ जुलूस के रूप में छप्पन भोग मंदिर में लाया गया। साथ ही श्रीशनि देव के सामने इसकी झांकी सजाई गई। आरती के बाद छप्पन प्रकार मिठाइयों का भोग लगाया गया और प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह राणावत, बाहूदर सिंह, राजु वैष्णव, शान्ति वैष्णव, अरविंद विजयवर्गीय, करण सिंह, नारायण सिंह, मान सिंह, राजु जाट, राजु कुमावत, भगवान लाल शर्मा सहित श्री शनिमहाराज आली प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ