चित्तौड़गढ़। विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 9 अगस्त को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की आमसभा प्रस्तावित है। इस आम सभा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी में एक बैठक आयोजित की गई जिसके मुख्यातिथि जिले के प्रभारी लालसिंह झाला एवं राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भेरुलाल चौधरी ने की। जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता महेंद्र शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी की इस सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले के प्रभारी लालसिंह झाला ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले की प्रत्येक विधानसभा के कार्यकर्ताओ को लाने की जिम्मेदारी के लिए विधानसभा वार प्रभारी लगाकर ब्लॉक अध्यक्षगण को टारगेट देंगे। उन्होंने कहा कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत से अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुँच कर सभा को ऐतिहासिक बनानी है एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों 7 बार राजस्थान में आये है लेकिन उन 7 सभाओं से भी ज्यादा राहुल गाँधी की इस बैठक में आएंगे। इस मौके पर राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का जो आदेश होगा वो चित्तौड़गढ़ विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता पूरा करेंगे एवं राहुल गांधी की सच्चाई के साथ खड़ी रहेगी राहुल गांधी के अभी आये कोर्ट के फैसले से कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता मानगढ़ धाम पहुंचेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की सभा में उपस्थित होकर राहुल गाँधी को कोर्ट से राहत मिलने पर सत्य की राह पर चल रहे राहुल गाँधी को यह बताना है कि राजस्थान की जनता आपके साथ है बैठक के बाद जिला प्रभारी एवं राज्यमंत्री ने ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षगण से अलग से मुलाकात कर सभा मे ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता लाने का टारगेट दिया।
इस बैठक में चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के सभापति संदीप शर्मा, विधायक प्रत्याशी आनंदीराम खटीक, विधानसभा प्रभारी शंकरलाल गाडरी, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट जगपुरा, बीसूका उपाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, करण सिंह सांखला, पीसीसी सचिव हनुमंत सिंह बोहड़ा, नारायण लाल मेनारिया, ललित बोरीवाल, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष काविश शर्मा, सेवादल के जिलाध्यक्ष मोहन लाल गाडरी, ब्लॉक अध्यक्ष शहर,अनिल सोनी, ग्रामीण विक्रम जाट,कपासन अ रोशन लाल जाट, कपासन बी गोविंद गुर्जर, डूंगला के श्रीलाल गुर्जर, बेगू रावतभाटा के कालूराम भील, उपप्रधान हर्षवर्धन सिंह सहित जिले के कई मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अहसान पठान एवं महेंद्र शर्मा ने किया।
0 टिप्पणियाँ