चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार को हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान एक एम्बुलेंस से 740 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। एंबुलेंस चालक व उसका साथी मौके से भाग निकले।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व परिवहन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी चित्तौड़गढ़ बुद्धराज के निर्देशन में थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत पु.नि. के सुपरविजन में गुरूवार को थाने के उप निरीक्षक सुरेशचन्द्र मय जाब्ता हैड कानि. जगदीशचन्द्र, कानि. बलवन्तसिंह, हेमव्रतसिंह, भजन लाल, सुरेन्द्रपाल, पृथ्वीपालसिंह व मनोहर सिंह द्वारा हाईवे रोड़ बोजुन्दा पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान नीमच कोटा हाईवे रोड़ की तरफ से एक सफेद रंग की एम्बुलेन्स आयी जिसमें चालक व एक व्यक्ति और बैठा था जो पुलिस नाकाबन्दी को देखकर गाड़ी को धीमे की व अचानक गाड़ी को तेज रफ्तार से चला नाकाबन्दी तोड़कर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने एम्बुलेन्स का पिछा किया। धनेत पुलिया हाईवे रोड के सर्विस रोड पर एम्बुलेन्स को छोड़कर दोनों व्यक्ति खेतों में भागने लगे, जिनका पिछा किया मगर खेतों में बड़ी-बड़ी फसलें होने के कारण व फासला अधिक होने से फरार हो गये। एम्बुलेन्स की नियमानुसार तलाशी ली गई तो काले रंग के 37 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 740 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा भरा पाया गया, जिस पर डोडाचुरा व एम्बुलेन्स को जब्त किया गया है। थाना सदर चित्तौड़गढ़ पर एन डी पी एस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।
0 टिप्पणियाँ