कपासन (माय सर्किल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। कपासन तालाब में पानी लाने की मांग को लेकर कपासन नगर में पिछले कुछ समय से संघर्षरत जल संघर्ष समिति के नगरवासी कार्यकर्ताओं द्वारा कपासन तालाब में बाहुल्य रूप से स्थान घेर रही गाजर घास रूपी अवांछनीय खरपतवार के निदान हेतु ज्ञापन प्रदान कर आग्रह किया गया था , जिस पर स्थानीय तहसीलदार नासीर मिर्जा बैग द्वारा गुरुवार को जल संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं से वार्तालाप करके उक्त समस्या के निदान हेतु कार्यवाही करते हुए सिस्टेमेटिक हर्बिसाइड सफल – 71 के छिड़काव को नगर पालिका कार्मिकों एवम नरेगा कार्मिको के सहयोग से कपासन तालाब में छिड़काव प्रारंभ करवा कार्यवाही को आरंभ करवाया। छिड़काव के दौरान तहसीलदार द्वारा सभी को सावधानी बरतने के आवश्यक निर्देश दिए। संघर्ष समिति का मानना है कि गाजर घास के निदान से पानी दूषित नही होगा। छिड़काव के दौरान स्वास्थ निरीक्षक रेखा कोदली, जल संघर्ष समिति के रोहित सिंह राजपूत, द्वारका प्रसाद झंवर, तरुण बारेगामा, विशाल कोदली, ओम प्रकाश आचार्य, बबलू सोनी, मुकेश कोदली, विक्की कोदली, प्रकाश सुथार आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ