दीवाना शाह का 82वां उर्स की तैयारियां अंतिम चरणों में, 24 अगस्त से उर्स का होगा आगाज

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. का 82वाँ तीन दिवसीय उर्स की तैयारियाँ अंतिम चरण में। कार्य हेतु कमेटीया गठित की गई।
वक्फ कमेटी दरगाह शरीफ के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार बाबा हुजूर का 82वां तीन दिवसीय उर्स 6 सफर 24 अगस्त गुरूवार से शुरू होकर 8 सफर 26 अगस्त को जोहर की अज़ान से पूर्व शनिवार को कुल की फातिहा के साथ सम्पन्न होगा। पूरे दरगाह परिसर में असलम भाई छीपा के बीस व्यक्ति टेन्ट लगाने का काम कर रहे है। वही जगह-जगह बारिश को देखते हुए डोम बनाए गए है।
दरगाह स्थित मेला ग्राउण्ड में सात सौ से अधिक दुकानदारों एवं झूला -चकरी वालो को प्लाट आवंटित कर दिए गए है। चांद लाईट डेकोरेशन वालों की बीस आदमियों की टीम दरगाह परिसर में लाईट डेकोरेशन करने में लगी हुई है। चिमन भाई जावद वालों की टीम ने आस्ताना ए आलिया, अहाताए नूर, बुलन्द दरवाजा, ओलिया मस्जिद एवं आयशा मस्जिद तक आकर्षक फूलो की सजावट करने में लगे हुवे है। वही दीवाना साउण्ड वाले भी शाही महफिल खाने में व पूरे दरगाह परिसर में साउण्ड लगाने में हनीफ भाई के साथ पूरी टीम लगी हुई है।
82वें उर्स में कार्य के लिए कमेटियों का गठन किया गया हैं जिसमें मैला ग्राऊण्ड  अब्दुल वहीद अंसारी, हाजी शरीफ खाँ मेवाती, अर्ब्दुरज्जाक मंसूरी, मंजूर खाँ,  लंगर खाना नूर मामा छीपा, अनवर छीपा, रशीद छीपा, मलिक भाई, आवास व्यवस्था  मोहम्मद यासीन खाँ, मोहम्मद इस्माईल अशरफी, इकबाल भाटी, लाईट एवं डेकोरेशन- हाजी अब्दुल करीम पौड़ शराफत खाँ,  सैक्यूरिटी व्यवस्था में अशफाक तुर्किया, इमरान खाँ मेवाती, इकबाल रंगरेज, कैलाश चन्द्र,  पानी व्यवस्था में हाजी अर्ब्दुरहमान मंसूरी, हाजी अहमद नूर खाँ, हाजी याकूब खाँ पठान, महफिल खाना में मोहम्मद अब्बास अशरफी, हाजी अब्दुल शकूर, इब्राहिम भाई मॉर्डन टेलर, मंसूर अहमद मंसूरी, देग व्यवस्था में हाजी जेनुलहसन, हारून पौड़, अब्दुल वहाब तुर्किया, हाजी अब्दुल करीम पुंवार, हारून भाई पुंवार, रफीक कव्वाल, पुछताछ कार्यालय- मुख्तार खाँ, डॉ0 तनवीर खाँ, डॉ0 जावेद अशरफी, मोहम्मद इसराफील, स्वागत कमेटी- सैयद अख्तर अली, हाजी मुबारक शैख, हाजी उस्मान खाँ, हाजी इस्माईल मंसूरी, आजाद हुसैन मंसूरी, सी.सी.केमरा में असलम शैख, मोहम्मद सलीम डायर, अन्य व्यवस्थाओं में राकेश शर्मा, चेतन वेष्णव, मोहम्मद हुसैन खाँ (उर्फ मम्मू), सुनील उपाध्याय व पार्किग व्यवस्था पूर्व पार्षद मोहम्मद हारून, अशफाक तुर्किया को लगाया गया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ