सातवीं बार राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे-रहमान


चित्तौड़गढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंती के उप्रधानाचार्य फजलु रहमान सातवीं बार चित्तौड़गढ़ जिले के शिक्षा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू सोमानी ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर में आयोजित जिला स्तरीय अध्यापन  प्रतियोगिता में फजलु रहमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिले में प्रथम आने पर रहमान का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। अगले माह आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अध्यापन प्रतियोगिता में रहमान चित्तौड़ जिले की ओर से राज्य स्तरीय अध्यापन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ज्ञात रहे की पूर्व में भी रहमान अनेक बार चित्तौड़ जिले की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। इसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध लेखन, पत्र वाचन व अध्यापन आदि सभी शामिल हैं। रहमान की इस उपलब्धि पर स्टाफ के सभी साथियों ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए रहमान को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ