चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शांति एवं अहिंसा विभाग एवं उपखंड प्रशासन के संयोजन में विगत 30 जून को एकदिवसीय उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर पंचायत समिति वाटिका में आयोजित किया गया था। जानकारी देते हुए ब्लॉक संयोजक डॉ. गोपाल सालवी ने बताया कि उपखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले सभी शहरी एवं महिला प्रतिभागी एक अगस्त से चित्तौड़ शहर में स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रथम तल पर शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ कार्यालय से अपने परिचय पत्र के आधार पर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं एवं ग्रामीण प्रतिभागियों के संबंध में सह संयोजक कमलेश पोरवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागियों को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ प्रभारी द्वारा अलग-अलग गांवों में आयोजित ग्राम शिविरों के माध्यम से सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ