पीएम फसल बीमा योजना में प्रीमियम डेबिट की तिथि बढ़ाई


चित्तौड़गढ़। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजनार्न्तगत खरीफ 2023 में गैर ऋणी कृषकों के प्रीमियम डेबिट करने, पॉलिसी सृजन एवं बीमा कंपनी को कृषक प्रीमियम प्रेषित करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त एवं ऋणी कृषकों के खातों से प्रीमियम डेबिट करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ाई जाती है। अतः इच्छुक कृषक संबंधित जीएसएस / बैंक जहाँ ऋण खाता है से संपर्क कर फसल बीमा प्रीमियम को डेबिट करा व बोई गई फसल को अद्यतन (अपडेट) करा सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ