जीवन का लक्ष्य बड़ा रखने से ही बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती : किरण सेठी


 
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद आजाद शाखा द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम भीलवाड़ा के निजी इंस्टिट्यूट पर किया गया। उपाध्यक्ष दीपेश खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भाविप का एक बहुत ही अनूठा कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ होकर शिक्षक दिवस तक चलता है और इसमें विभिन्न संस्थानों के छात्रों का अभिनन्दन प्रशस्ति पत्र एवं पौधों द्वारा किया जाता है साथ ही गुरुजनों का तिलक और ओपरना ओढ़ाकर वंदन किया जाता है। इसी क्रम में संस्थान के 6 छात्रों का अभिनंदन एवं 12 गुरुजनों का सम्मान किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए किरण सेठी ने बताया जीवन का लक्ष्य बड़ा रखने से ही बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती हैं अपने पुरजोर शब्दों में उन्होंने यदि अपने अंदर के पोटेंशियल को छात्र पहचान लें तो एक उज्जवल भविष्य की रचना की जा सकती है। परिषद के अध्यक्ष अभिषेक सोमानी ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए अपने ह्रदय में देशभक्ति को सदा सर्वोपरि रखने का संदेश दिया ।
प्रदीप चौधरी सीए वैभव पुनमिया एवं मोहित पगारिया परिषद की ओर से इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के प्रभारी दीपेश खंडेलवाल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ