भारत के गौरवशाली इतिहास का परिचय देना भारत को जानो प्रतियोगिता का उद्देश्य- सोडानी


- भारत को जानो प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत की प्रेरणा से आयोजित होने वाली भारत को जानो प्रतियोगिता को लेकर आटून स्थित यूरो एकेडमी स्कूल में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। मध्य प्रांत के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि भारत के गौरवशाली इतिहास का परिचय कराने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के संदर्भ में प्रश्न पत्र एवं ओएमआर शीट भरवाने का विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। संचालक सुनील बांगड़ के सहयोग से यह प्रशिक्षण दिया गया। परिषद के शहर समन्वयक सुमित जागेटिया  ने बताया कि इसमें मूल बात यह रही कि बालकों को ओएमआर सीट दे करके नाम पते भरने का तरीका बताया गया। 26 अगस्त को यह प्रांत स्तरीय लिखित परीक्षा होगी। यह परीक्षा कनिष्ठ व वरिष्ठ दो वर्गों में होगी। इस परीक्षा में वस्तुनिष्ट प्रश्न आएंगे। प्रशिक्षण में जिला सचिव अमित सोनी, विवेकानंद शाखा सचिव गिरीश अग्रवाल, प्रांतीय कार्यक्रम सह प्रमुख पंकज अग्रवाल, सुनील बांगड़, अभिषेक बाहेती, परीक्षित नामधर, अर्पित नंदावत, सुभाष मोटवानी, नवीन अग्रवाल, पुनीत भूतड़ा, अशोक राठी, श्रीमती विष्णु लड्ढा, अशोक लड्ढा, स्वप्निल बोडाना सहित परिषद की मीरा, विवेकानंद, प्रताप, शिवाजी, सुभाष, आजाद सहित सभी शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ