उड़ान क्लब ने आनंद धाम हवेली में श्याम घटा महोत्सव मनाया



भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। उड़ान क्लब के तत्वाधान में आनंद धाम हवेली में सावन सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन अवसर पर श्याम घटा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें संरक्षक प्रतिभा मानसिंहका ने बताया कि सुमन अग्रवाल, नीता जैन द्रौपदी मानसिंहका ने सुंदर भजनों को नृत्य करके प्रस्तुत किया। आंनद धाम हवेली की संस्थापक सुमन बाहेती, पूर्व सभापति मंजू पोखरना, रुपा परसरामपुरिया, लीला राठी, रितु अग्रवाल, वंदना अग्रवाल सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे। भजन गायिका रजनी राजपूत ने गणेश वंदना भजन से महोत्सव की शुरुआत की। साथ ही साथ ही कृष्ण के सुंदर-सुंदर भजनों व सावन झूलों के भजनों की प्रस्तुति दी। फल व मिठाई का प्रसाद लगाया गया आरती में सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर मंजू डुंगरपुरिया मृदुला वर्मा सरला शर्मा शिल्पा भरतीया बीना अग्रवाल, नीरु अरोड़ा, दीपिका निमोदिया, गुणमाला अग्रवाल आदि सदस्याएं उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ