भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अहिंसा भवन शास्त्री नगर मे साध्वी प्रितीसुधा ने आयोजित धर्मसभा में सैकड़ों श्रद्धालुओं सम्बोधित करतें हुए कहा कि नवकार मंत्र की जो व्यक्ति जप और साधना करता है और शरण ले लेता उसके जीवन कि हर बांधा और विपदा दूर हो जाती है। महामंत्र अनादि है मंत्र है क्योंकि यह अभेद मंत्र है। इस मंत्र मे कामना नहीं केवल सद्भावना छिपी हुई है। सर्व श्रेष्ठ मंत्र महामंत्र नवकार नियमित रूप जो इंसान इसका सुमिरन करता है उसके संकट दूर हो जाते और जीवन में सफलता के साथ वो.आत्मा को पवित्र बना सकता है। इसदौरान धर्मसभा मे चितौड़गढ़, जोधपुर पाली सोजतसिटी आदि क्षेत्रों और उपनगरों से पधारे अनेक अतिथियों का अहिंसा भवन के आध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बाबेल, अशोक पोखरना,हेमन्त आंचलिया, सुशील चपलोत, रिखब चन्द पीपाड़ा एवं चन्दबाला महिला मंडल की अध्यक्षा नीता बाबेल, मंजू पोखरना, संजूलता बाबेल, उमा आंचलिया, रजनी सिंघवी आदि सभी ने शोल माला पहना कर अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। प्रवक्ता निलिशका चपलोत ने बताया कि दिव्य विभूति श्रमण सूर्य मरूधर केसरी मिश्रीमल म.सा. एवं लोकमान्य संत शैरे राजस्थान रूपमुनि महाराज का जन्म जयंती समारोहों पंच दिवस कार्यक्रम 23 अगस्त से 27 अगस्त तक अहिंसा भवन में जन्म जयंती मनाई जाएगी जिसमें सर्व प्रथम बुधवार को एकासन दिवस, गुरूवार को भिक्षु दया, 24 तारीख को सहजोड़े जाप एवं 25 अगस्त को तीन - तीन सामायिक तथा 27 अगस्त गुणगान समारोहों अहिंसा भवन शास्त्री नगर में महासती प्रितीसुधा के सानिध्य मे भव्य रूप में जन्म जयंती मनाई जाएगी।
0 टिप्पणियाँ