चित्तौड़गढ़। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय को दी जाने वाली चार छात्रवृति योजनाओं (प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, मेरिट कम मींस एवं बेगम हजरत महल) के लिए आवेदनकर्ताओं के साथ साथ शिक्षण संस्थाओं का बायोमेट्रिक ऑथिटिकेशन किया जाएगा। बिना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के विद्यार्थियों को छात्रवृति नहीं मिल पाएगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध ने बताया कि 7 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थानों का CSC टीम द्वारा बायोमेट्रिक ऑथिटिकेशन किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक वाइस कैंप का आयोजन किया जाएगा। 7 अगस्त को चित्तौड़गढ़ एवं गंगरार ब्लॉक के सभी शिक्षण संस्थान जिनसे 2022-23 में NSP पोर्टल विधार्थियों ने आवेदन किया था , उनका बायोमेट्रिक ऑथिटिकेशन महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। कैंप में शिक्षण संस्थानों के HIO एवं INO अपने आधार कार्ड के साथ उपस्थित हो। 8 अगस्त को कैंप कपासन, निंभाहेड़ा, बेगू,बड़ी सादड़ी, रावतभाटा में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 11 अगस्त से आवेदनकर्ताओं का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जायगा। अधिक जानकारी के लिए अल्पसंख्यक कार्यालय चित्तौड़गढ़ में संपर्क कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ