गंगरार (माय सर्कल न्यूज़ @ प्रकाश चन्द्र धोबी)। गंगरार रेल्वे स्टेशन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सी पी जोशी के प्रयास से इंदौर-जोधपुर ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ किया गया। इस ट्रेन के गंगरार स्टेशन पर ठहराव से आमजन को जोधपुर व इंदौर तक यात्रा करने में काफी राहत मिलेगी। आज इस अवसर पर इंदौर जोधपुर ट्रेन 14802 को गंगरार रेल्वे स्टेशन पर चित्तौड़गढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष मिठु लाल जाट, सांसद प्रवक्ता व जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, बेगूं विधानसभा प्रवासी गुजरात पालिथाना विधायक भीखा भाई, बेगूँ विधानसभा चुनाव संजोजक देवी सिंह राणावत, पूर्व प्रधान देवी लाल जाट ने गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही रेल्वे अधिकारियों ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक झंवर, मंडल अध्यक्ष ज्योतिष पुरोहित, संजय वैष्णव,मंडल महामंत्री भूपेन्द्र सालवी, हिम्मत सिंह चौहान, बन्ना लाल रायका, मंडल उपाध्यक्ष शंभूलाल रायका, कोषाध्यक्ष गोपाल काखानी,पूर्व महामंत्री लक्ष्मीलाल नोग्या, कन्हैया लाल काखानी, रतन लाल सोनी, नव मतदाता अभियान के जिला सह संयोजक योगेश व्यास,किसान मोर्चा अध्यक्ष मोतीलाल अहीर, युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष शर्मा, भाजयुमो पदाधिकारी सुभाष शर्मा, जितेन्द्र सिंह चौहान, एस सी मोर्चा अध्यक्ष नंदलाल सालवी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष परमेश्वर मीणा, सरपंच कुकाराम रेगर, गोपाल गाडरी, सदस्यता अभियान मण्डल संयोजक रतन लाल जाट व भवानी राम जाट, मांगीलाल अहीर, मनोज कुमार, चंद्रप्रकाश पछारिया, गिरधर व्यास, दिनेश सेन, मोनु जोशी, हेमेंद्र शर्मा, निरंजन योगी सहित पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ