सचिन पायलट सहित राजस्थान के 6 नेताओं को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में दी जगह



जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान किया। राजस्थान से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित 6 नेताओं को इसमें जगह दी गई है। सचिन पायलट को जुलाई 2020 के बाद अब पद दिया है। राजस्थान से एक मात्र मंत्री महेंद्रजीत मालवीय (Mahendrajit Malviya) को मेंबर बनाया है।
राजस्थान से CWC मेंबर बनने वाले नेताओं में पायलट और मालवीय के साथ पूर्व सांसद भंवर जितेंद्र सिंह, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश और अभिषेक मनु सिंघवी शामिल हैं। मोहन प्रकाश को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है।
हरीश चौधरी (Harish Chaudhary) को पंजाब प्रभारी के तौर पर शामिल किया है। उदयपुर के रहने वाले पवन खेड़ा को विशेष आमंत्रित मेंबर के तौर पर जगह दी है। पवन खेड़ा कांग्रेस के आक्रामक प्रवक्ता हैं। राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी सीडब्ल्यूसी में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ