अनुशासन व कर्तव्य परायणता स्काउट गाईड की महत्वपूर्ण पहचान- विधायक चंद्रभान सिंह

चित्तौड़गढ़। अनुशासन व कर्तव्य परायणता स्काउट गाईड की महत्वपूर्ण पहचान है। मैंने स्वयं भी स्कुल शिक्षा प्राप्त करने के दौरान स्काउट गाईड के रूप में तंबुओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। आज उसी अनुशासनबद्ध जीवन के परीणाम स्वरूप में इस मुकाम पर पहुचा हुं जहां मुझे चितौड़गढ़ के लोगों की सेवा का अवसर प्राप्त हो रहा है। यह विचार विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने शुक्रवार को चित्तौडगढ़ के दुर्ग मार्ग स्थित राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाईड परिसर में जिला मुख्यालय चित्तौडगढ़ द्वारा आयोजित 5 दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में बढ़ी संख्या में उपस्थित तृतीय सोपान प्राप्त स्काउट गाईड को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षैत्रीय पार्षद व भाजपा के नगर महामंत्री अनिल ईनाणी व विशिष्ट अतिथि पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, नगर परिषद के पूर्व सभापति सुशील शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी थे।  
इससे पूर्व अतिथियो द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। इस अवसर पर स्काउट गाईड के मुख्य अधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की जानकारी देते हुए बताया की इस पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार शिविर में जिला स्तर के तृतीय सोपान प्राप्त 350 स्काउट गाईड को दक्ष प्रशिक्षको द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। स्थानीय संघ चेयरमेन लक्ष्मी नारायण दशोरा ने स्काउट गाईड के कार्यो पर विस्तार से जानकारी दी। इंद्रमल आमेटा ने स्काउट गाईड राज्य पुरस्कार की विभिन्न गतिविधियो पर प्रकाश डाला। संचालक मण्डल के चतरसिंह राजपुत ने पांच दिवस के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियो के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन देवकीनंदन वैष्णव व आभार पंकज दशोरा ने व्यक्त किया।
सादर प्रकाशनार्थ:
श्रीमान् सम्पादक एवं संवादाता महोदय-:ः प्रेस विज्ञप्ति:ः-
चित्तौड़गढ़ 4 अगस्त। अनुशासन व कर्तव्य परायणता स्काउट गाईड की महत्वपूर्ण पहचान है। मेने स्वयं भी स्कुल शिक्षा प्राप्त करने के दौरान स्काउट गाईड के रूप में तम्बुओ में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। आज उसी अनुशासनबद्ध जीवन के परीणाम स्वरूप में इस मुकाम पर पहुचा हुं जहां मुझे चित्तौडगढ़ के लोगो की सेवा का अवसर प्राप्त हो रहा है। यह विचार विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने शुक्रवार को चित्तौडगढ़ के दुर्ग मार्ग स्थित राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाईड परिसर में जिला मुख्यालय चित्तौडगढ़ द्वारा आयोजित 5 दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में बढ़ी संख्या में उपस्थित तृतीय सोपान प्राप्त स्काउट गाईड को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षैत्रीय पार्षद व भाजपा के नगर महामंत्री अनिल ईनाणी व विशिष्ट अतिथि पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, नगर परिषद के पूर्व सभापति सुशील शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी थे।  
इससे पूर्व अतिथियो द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। इस अवसर पर स्काउट गाईड के मुख्य अधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की जानकारी देते हुए बताया की इस पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार शिविर में जिला स्तर के तृतीय सोपान प्राप्त 350 स्काउट गाईड को दक्ष प्रशिक्षको द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। स्थानीय संघ चेयरमेन लक्ष्मी नारायण दशोरा ने स्काउट गाईड के कार्यो पर विस्तार से जानकारी दी। इंद्रमल आमेटा ने स्काउट गाईड राज्य पुरस्कार की विभिन्न गतिविधियो पर प्रकाश डाला। संचालक मण्डल के चतरसिंह राजपुत ने पांच दिवस के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियो के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन देवकीनंदन वैष्णव व आभार पंकज दशोरा ने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ