पट्टे देेने का मार्ग हुआ प्रशस्त : बरसों से काबिज परिवारों को मिलेंगे पट्टे, पढ़े पूरी ख़बर



चितौडगढ। नगरीय क्षैत्र में गांधीनगर खनिज भवन एवं रंगा स्वामी कच्ची बस्ती में बरसों से काबिज परिवार को पट्टे दिये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी कर शिथिलताएं प्रदान की गई। इनको सभापति संदीप शर्मा एवं समस्त पार्षदगणों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, स्वायत शासन मंत्री शान्ति धारीवाल एवं राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जाडावत का आभार प्रकट किया। यह आदेश जारी होने जाने से शहर के सैंकड़ों परिवारों को पट्टे दिये जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
आयुक्त रविन्द्रसिंह यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रषासन शहरो के संग अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा शहर मे विभिन्न प्रकृति के लगभग 3300 पट्टे अब तक वितरित किये गये है तथा जिन जिन क्षैत्रो में पट्टे देने मे समस्या आई, उनके निराकरण हेतु राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जाडावत एवं सभापति संदीप शर्मा ने समय समय पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यशाला में, कई मर्तबा जयपुर जाकर इन समस्याओं के निराकरण हेतु सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखे। इस क्रम में गांधीनगर खजिन भवन के सामने योजना क्षैत्र में बसें परिवारों को पट्टे देने के लिए राज्यमंत्री जाड़ावत एवं सभापति संदीप शर्मा ने सरकार के समक्ष पुरूजोर से मांग रखकर इस क्षैत्र को योजना क्षैत्र से अलग किये जाने की मांग की जिस पर सरकार द्वारा 04 अगस्त 2023 को आदेश जारी कर योजना क्षैत्र में निकायो की योजना बनाने की धाराओ मे अधिसूचित है परन्तु योजना की समयावधि समाप्त हो चुकी है और समयावधि का विस्तार नही कराया गया है तो योजना स्वतः ही अप्रभावी है, उन्हें पट्टे दिये जा सकते है। इसी तरह रंगा स्वामी बस्ती में रास्ते की भूमि पर वर्षो से निवास कर रहे परिवारो द्वारा भी पट्टे की मांग लंबे समय से की जा रही थी, उसके लिए भी सरकार द्वारा ऐसी राजस्व भूमि को किस्म रास्ता है परन्तु मौके पर बस्ती बस चुकी है, ऐसी भूमि पर मास्टर प्लान/जोनल प्लान/योजना प्लान/निर्धारित मार्गाधिकार की भूमि को छोडते हुए आवागमन के अन्य मार्ग उपलब्ध है तो किस्म प्रासांगिक नही है तो ऐसी बस्तियो में पट्टे दिये जा सकते है।
सरकार द्वारा आदेश जारी किये जाने पर रंगा स्वामी कच्ची बस्ती के रहवासियो ने क्षैत्रीय पार्षद राजेश सरगरा के नेतृत्व मे राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जाडावत का आभार प्रकट किया एवं सभापति संदीप शर्मा से भेंट कर माल्यार्पण कर आभार प्रकट किया।
उल्लेखनीय है कि, इन दोनों प्रकरणो को लेकर विगत दिनों भी राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाडावत एवं सभापति संदीप शर्मा ने जयपुर मे स्वायत शासन मंत्री एवं उच्चाधिकारीयों से भेंट कर इन प्रकरणों में शिथिलताए दिये जाने का अनुरोध किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ