जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। राजस्थान बीज निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धीरज गुर्जर के आगामी 15 अगस्त को आने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर आज नगर के बारह देवरा में कस्बे के सर्व समाज के पंच पटेलों द्वारा अग्नि भट्टी पूजन कर आयोजन की शुरुआत की गई जहां पंडितों द्वारा मंत्रों उच्चारण के साथ अग्नि भट्टी की पूजा अर्चना की गई। जानकारी के अनुसार आगामी 15 अगस्त को राज्य मंत्री धीरज गुर्जर का जन्म दिवस है और इस आयोजन को लेकर 15 अगस्त के दिन बाहर देवरा स्थित भगवान महादेव को सहस्त्र घट अभिषेक किया जाएगा और साथी छप्पन भोग लगाया जाएगा एवं भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा जिसको लेकर तैयारियां बड़े ही जोरों शोरों पर चल रही है। इस दौरान गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश कांटिया, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष रामस्वरूप सोनी, खटीक समाज अध्यक्ष रामदेव खटीक, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष भगवान मालू, हरिजन समाज के हेमराज गारू, देवराज गुर्जर कांग्रेस ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश जाट पंकज शर्मा ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय नगर कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता रवि जोशी एवं सर्व समाज के पंच पटेलों सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ