चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चितौड़गढ़ द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत सोमवार को सभापति संदीप शर्मा ने
101 पट्टो का वितरण आवेदकों को किया
आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आमजन को बड़ी राहत देने हेतु चलाए जा रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद प्रशासन द्वारा तैयार किये गए। 101 पट्टों का सोमवार को सभापति संदीप शर्मा ने नगर परिषद कार्यालय में आवेदकों को वितरण किया।
पट्टे प्राप्त होने पर आवेदकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल, राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत का आभार प्रकट किया।
0 टिप्पणियाँ