अभयपुर में राज्यमंत्री जाड़ावत ने 7 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

चित्तौड़गढ़। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत अभयपुर में डीएमएफटी मद से स्वीकृत अतिरिक्त कक्षा कक्ष मय बरामदा 02 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पंचुण्डल ग्रा.प. अभयपुर प.स. चित्तौड़गढ़ का शिलान्यास, डीएमएफटी मद से स्वीकृत अतिरिक्त कक्षा कक्ष मय बरामदा 02 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मायरा ग्रा. प. अभयपुर प.स. चित्तौड़गढ़ का शिलान्यास, मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2023-24 में स्वीकृत नवीन पुलिस चौकी अभयपुर ग्रा. प. अभयपुर प.स. चित्तौड़गढ़ का शुभारम्भ, उपस्वास्थ्य केन्द्र अचलपुरा ग्रा.प. अभयपुर प.स. चित्तौड़गढ़ का शुभारम्भ, जीर्णोद्वार कार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अभयपुर ग्रा.प. अभयपुर प.स. चित्तौड़गढ़ का लोकार्पण, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी स्कीम में स्वीकृत सामुदायिक पशु आश्रय स्थल अभयपुर ग्रा. प. अभयपुर प. स. चित्तौड़गढ़ का शिलान्यास, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी स्कीम में स्वीकृत पंचुण्डल से बरखेड़ी बांध तक ग्रेवल रोड मय पुलिया निर्माण कार्य पंचुण्डल ग्रा.प. अभयपुर प.स. चित्तौड़गढ़ का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ।
राज्यमंत्री ने सम्बोधन में कहा की विधायक ने एक पांचवी की स्कूल भी नही खुलवाई सरपंच के किए गए कार्यों को अपने कामो में गिनना है इनका काम राज्य सरकार से शून्य की उपलब्धि दर्ज है विधायक नाम पर कथनी एवं करनी में अंतर है आप चुनावी समय में झूठ और फरेब में नही आए ग्राम पंचायत अभयपुर में 7 करोड़ के विकास कार्य के साथ पुलिस चौकी खुलने से कानून व्यवस्था होगी मजबूत हमने चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुगम, सुरक्षित सड़कों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सरंचनाओं का मजबूती से विस्तार किया है इस विधानसभा का हर दृष्टि से तीव्रतर विकास हुआ है, जिससे यह विधानसभा प्रदेश में अग्रणी एवं विशिष्ट पहचान बना चुका है स्थानीय आमजन की अनुशंसा पर हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, शिक्षा, कृषि तथा स्वास्थ्य कानून व्यवस्था आदि क्षेत्रों में विधानसभा के विकास पर चित्तौड़गढ़ वासियों को गर्व होना चाहिए।

प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी सरपंच रघुवीर सिंह पंचायत समिति सदस्य रतनलाल गुर्जर सेमलपुरा सरपंच देवीलाल धाकड़ पूर्व सरपंच मधु कंवर सहकारी समिति अध्यक्ष शैतान सिंह पूर्व इकाई अध्यक्ष नारायण सिंह ब्लॉक महामंत्री प्रकाश रैगर ग्राम पंचायत अध्यक्ष मायरा रतनलाल गुर्जर संगठन महामंत्री मांगीलाल मीणा प्रभु गुर्जर बाबूलाल गुर्जर रामप्रकाश वैष्णव सत्य नारायण मीणा नानूराम भील केसर बाई रतनलाल गुर्जर रणजीत सिंह चुन्नीलाल गुर्जर देवीलाल भील नानालाल भील रतनलाल गुर्जर श्यामलाल गुर्जर भेरूलाल गुर्जर गोटी कुमारी केसर बाई शिवा कंवर पुष्पा मीणा कंकू बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ