बाबा साहब की विचार संगोष्ठी एक अक्टूबर को



चित्तौड़गढ़। बाबा साहब एक अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व है और उनके सामाजिक जीवन, संघर्ष उनकी राष्ट्रीयता के विचारों को लेकर एक संगोष्ठी  का आयोजन एक अक्टूबर 2023 को किया जा रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अंबेडकर मिशन के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में बाबा साहब के राष्ट्रीय व्यक्तित्व और सामाजिक सामाजिक व्यक्तित्व को लेकर 1 अक्टूबर 2023 रविवार को एक विशाल संगोष्ठी का आयोजन चामटी खेड़ा चैराया स्थित भरत बाग में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में संत आशीर्वाद के रूप में उमेशनाथ महाराज, उत्तम स्वामी महाराज, बाबा साहब के राष्ट्रीय चिंतक एवं बाबा साहब पर सैंकड़ों पुस्तकें लिखने वाले किशोर मकवाना, एससी राष्ट्रीय आयोग के सदस्य सुभाष पारधी मुख्य वक्ता होंगे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गुरु राम भूकल करेंगे। कार्यक्रम के लिए संपूर्ण चित्तौड़ शहर में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है ।
कार्यक्रम संयोजक कालूराम खटीक ने बताया कि कार्यक्रम में संतों के आशीर्वाद से बाबा साहब के विचारों को लेकर वर्तमान समय में फैल रही भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास होगा तथा चित्तौड़गढ़ की जनता को अपने अनमोल समय का एक सदुपयोग करना होगा।
कार्यक्रम के जिला संयोजक भीमराज ने कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में आने की अपील की। जिला संयोजक संयोजक अजय रजक ने कहा कि बाबा साहब के सर्वांगीण जीवन को लोगों तक पहुंचाने के लिए अंबेडकर मिशन निरंतर हर संभव लगातार प्रयास करता रहेगा।
छोटू माली, पवन शर्मा, दिनेश गवारिया, भागीरथ मालवीय, सुनील रजक, प्रकाश खींची, राजेश मोची, जीवन कोडली, रविकांत राय, डाॅ. भवानी शंकर कोली, राजेश मीणा, भेरूलाल मीणा, देवराज रजक, पूरण रेगर, पींटु मीणा, सुमित मीणा, कन्हैया लाल तुसावडा, राकेश खोईवाल, रामेश्वर बैरवा, दिलीप बेनीवाल, करण मालवीय, लक्ष्मी लाल बैरवा, मदन लाल बैरवा आदि द्वारा तैयारियां की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ