रंगरेज समाज सेवा संस्थान द्वारा आयोजित हुआ सम्मान समारोह, 95 प्रतिभाओं का किया सम्मान


●जीवन मे कामयाबी व प्रगति के लिए शिक्षा महवपूर्ण है: सुखपाल जाट

भीलवाड़ा (माय सर्कल न्यूज़ @पंकज पोरवाल)। कोई भी समाज बिना शिक्षा के तरक्की नहीं कर सकता, इसलिए सबसे पहले शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए, शिक्षा ही सफलता की कुंजी है यह बात मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष सुखपाल जाट ने भीलवाड़ा नगर परिषद टाउन हॉल में आयोजित रँगरेज समाज सेवा संस्थान द्वारा आयोजित रँगरेज समाज की प्रतिभा सम्मान समारोह में कही और कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग मे जीवन मे सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा अहम है, शिक्षा वह साधन है जो समाज को केवल शिक्षित ही नही करती वरन व्यक्ति के सम्पूर्ण विकास में अहम योगदान निभाती है, किसी भी समाज का विकास सबसे ज्यादा उसके शिक्षा स्तर पर निर्भर करता है। जीवन मे कामयाबी व प्रगति के लिए शिक्षा महवपूर्ण है। सम्मान समारोह में बेटियां अधिक होने पर बधाई दी, बेटियां घर परिवार सहित खेल, राजनीति, नॉकरी, आदि हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। कार्यक्रम को हाजी अब्दुल गफूर निम्बाहेड़ा, पूर्व डाक अधीक्षक हाजी हनीफ मोहम्मद, पूर्व चीफ इंजीनियर अब्दुल सलीम ने भी सम्बोधित किया। सभी अतिथियों का स्वागत सदर हाजी कमरुद्दीन, सचिव हाजी सिराजुद्दीन, केशियर व कॉर्डिनेटर मोहम्मद शाबिर, इस्लामुद्दीन, हाजी फैय्याज मोहम्मद, रफीक मोहम्मद,ने किया। सम्मान समारोह का प्रतिवेदन सचिव हाजी सिराजुद्दीन ने प्रस्तुत किया और अतिथियों का शब्द सुमनो से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शायराना अंदाज में रिजवान बानू, हाजी मोहम्मद हनीफ ने किया। 

6 जिले की प्रतिभाओं को किया सम्मान
 सचिव हाजी सिराजुद्दीन, कॉर्डिनेटर मोहम्मद शाबिर काछोला ने बताया कि संस्थान द्वारा राजस्थान मेवाड़ के 6 जिले के शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, स्पोर्ट्स, आईटी, दसवी व 12वी बोर्ड में 75 प्रतिशत से अधिक अंक वाले प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा स्कूल बैग, बॉटल, मोमेंटो प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व दस्तगिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी हनीफ मोहम्मद करेड़ा द्वारा केश अवार्ड व चरित्र निर्माण हेतु दीनी तालीम किताब देकर प्रतिभाओं की हौंसला अफजाई की गई। वही हाजी शाहबुद्दीन फाउंडेशन के हाजी अब्दुल रहमान ने 10 वी बोर्ड में 90 प्रतिशत सेअधिक अंक वाले 7 प्रतिभाओ को 7 ग्राम के चांदी के मेडल पहनाकर स्वागत किया। 

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
 कार्यक्रम में संरक्षक हाजी फकरुद्दीन ताजक, हाजी अब्दुल गफूर,जाकिर भाई कोटा, पार्षद जहूर अली डायर, मोहम्मद बक्ष, सलीम इंजीनियर, हाजी इमामुद्दीन सांगानेर, हाजी हनीफ मोहम्मद सहित हाजी शमसुद्दीन सांगानेर, हाजी कमरुद्दीन शाहपुरा, हाजी कमरुद्दीन हमीरगढ़, हाजी हनीफ मोहम्मद, हाजी शरीफ मोहम्मद,जाकिर हुसैन, कमालुद्दीन काछोला, हाजी मोहम्मद हुसैन, हाजी इस्माइल मोहम्मद, असलम मोहम्मद, फारूक मोहम्मद, मोहम्मद साहिल, लियाकत आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ