भीलवाड़ा (माय सर्कल न्यूज़ @पंकज पोरवाल)। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया अपनी स्थापना के 75 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में एक साल तक चलने वाले उत्सव का आयोजन कर रही है। इसी श्रृंखला में की भीलवाडा शाखा द्वारा सीए सदस्यों, सीए विद्यार्थियों और उनके परिवारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और सीपीआर के बारे में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश आगाल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। एवं यह कार्यक्रम “आईसीएआई केयर्स थीम के तहत किया गया। शाखा सचिव सीए आलोक सोमानी ने बताया कि डॉ.सदानंद खात्नाव्लिया, डॉ. विपुल मिश्रा, डॉ. लीना जैन, डॉ. मनीष जैन, डॉ. जीएल शर्मा ने लगभग 70 ओपीडी जाँच की। आयोजन के दौरान, कैंसर के प्रकार, बचाव, और उपचार के महत्वपूर्ण घटकों पर विस्तार में चर्चा की, और व्यक्तिगत अनुषासन के साथ लोगों को सहायता प्रदान की गई। आईसीएआई भीलवाडा शाखा इस उत्कृष्ट पहल को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, विशेषज्ञों, और समर्थकों का धन्यवाद किया एवं कार्यक्रम संयोजक नितिन तोषनीवाल का शाखा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
0 टिप्पणियाँ