बच्चों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाकर हुआ कृमि मुक्ति दिवस शुभारंभ

 
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के दौरान चिन्हित 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर सोमवार को अभियान का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम जिले के सभी विद्यालयोंए आंगनबाड़ी केंद्रए आईटीआई केंद्रए कॉलेज में सभी लक्षित बच्चों को खिलाई गई। अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों को मॉप.अप राउण्ड के दौरान 11 सितम्बर को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुस्ताक खान ने बताया कि सोमवार को जिले में सभी लाभार्थी बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने के लिए व्यापक तैयारियां पूर्ण कर कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के लक्षित बच्चों और किशोर.किशोरियों को कृमि नाशक दवाई खिलाई। बच्चों के पेट में कृमि संक्रमण एक आम संक्रमण हैए जिसके कारण से पेट की आंतों में कृमि उत्पन्न होने से शरीर के पोषक तत्वों को वह खा जाते हैं और इसके कारण खून की कमी और कुपोषण के साथ ही बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि पेट में कीड़े ;कृमिद्ध से निजात दिलाने वाली यह दवा सभी सरकारी.प्राइवेट स्कूलोंए मदरसोंए कॉलेजए प्रशिक्षण संस्थानोंए आंगनबाड़ी केंद्र में विद्यार्थिंयों को और गैर.स्कूली बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर निःशुल्क खिलाई गयी। अति0 सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी ने बताया कि कृमि मुक्ति अभियान के दौरान महिला बाल विकास विभागए शिक्षा विभागए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और स्वयंसेवी संस्थानों के विशेष सहयोग से सम्पूर्ण जिले में लाभार्थी बच्चों को कृमि नाशक दवा ष्एलबेंडाजोलष् खिलाई गयी। उन्होंने बताया मॉप.अप राउंड 11 सितम्बर को आयोजित किया जायेगा। जिसमें अभियान के पहले दिन दवा खाने से छूट गये बच्चों को कृमि नाशक यह दवा खिलाई जाएगी। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों को कृमि मुक्ति दिवस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अभियान के दौरान 6 साल से 19 साल के सभी बच्चों को विद्यालयध्महाविद्यालयों में एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कृमि नाशक दवा खिलाई गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ