बेगूं, (माय सर्कल न्यूज़ @महेंद्र धाकड़)। दूरस्थ क्षेत्र जावदा निमड़ी में श्री धाकड़ युवा संघ बला क्षेत्र ने धरणीधर भगवान के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा।
धाकड़ युवा संघ अध्यक्ष नवीन धाकड़ ने बताया की श्री धाकड़ युवा संघ और धाकड़ समाज बला क्षेत्र ने धाकड़ समाज के आराध्य देव श्री धरणीधर भगवान के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकालकर व क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित कर जन्मोत्सव मनाया।
शोभायात्रा वाहन रैली के रूप में गांव दौलपुरा से शुरू होकर खडामा,हाड़ा की मोरवन, टोलु का लुहारिया,गुर्जरों की मोरवन,जावदा,लक्ष्मीपुरा,निमोदा, गोपालपुरा होते हुए कंवरपुरा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा के पश्चात क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह रखा गया जिसमे मुख्य अतिथि डॉ. देवीलाल धाकड़ (पारसोली),लाभचंद धाकड़(जिला महामंत्री किसान मोर्चा),शिवलाल धाकड़ (जिला मंत्री),कैलाश धाकड़(रूपपुरा) ने क्षेत्र की प्रतिभाओं और भामाशाहों को धरणीधर भगवान की प्रतिमा भेट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. देवीलाल धाकड़ ने समाज के बालक बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने पर जोर दिया, धाकड़ ने समाज को हर वर्ग में आगे बढ़ने की बोलते हुए समाज में चल रही कुनीति को रोकने पर जोर दिया। कार्यक्रम ने बला क्षेत्र देश पंचायत अध्यक्ष गुलाब धाकड़,युवा संघ अध्यक्ष नवीन धाकड़,सरपंच भागचंद धाकड़, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद धाकड़, उदयलाल धाकड़ लक्ष्मीपुरा, छीतरमल धाकड़ देवपुरा, मांगीलाल नागर ,युवा संघ बला क्षेत्र के पदाधिकारीगण,धाकड़ समाज की महिला,पुरुष,युवा कार्यकर्ता और सैकडो धाकड़ समाज जन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ