जहाजपुर (माई सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। चालीसवें मोहर्रम एवं आगामी त्यौहार को लेकर आज स्थानीय थाना परिसर में उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह खटाना पुलिस उपाधीक्षक हंसराज बेरवा थाना प्रभारी राजूराम पलासिया की मौजूदगी में सीएलजी सदस्यों की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह खटाना ने कहा कि सभी धर्मों कोअपने त्यौहार मनाने की आजादी है और सभी धर्मों के व्यक्ति अपने अपने त्यौहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं उपखंड अधिकारी ने कहा कि धार्मिक आयोजन एवं जलसाे एवं जुलूस में दोनों ही समुदाय का कोई भी व्यक्ति झलसो में हथियार लेकर नहीं चलेंगे और ना ही हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा। वही आज दोपहर को सनातन धर्म के बैनर तले एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया जिसमें बताया मंदिरों के बाहर तासे नहीं बजाए जाएंगे जिस पर मुस्लिम समुदाय ने आश्वस्त किया कि मोहर्रम पर किसी भी मंदिर के बाहर तासे नहीं बजाएगे और ना ही हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा । बैठक में एसडीएम दामोदर खटाना ने सभी को आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ मनाने के लिए कहा जिस पर दोनों ही समुदाय के सीएलजी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई । बैठक मे एसआई भागचंद वैष्णव, दुर्गा लाल मीणा, हेड कांस्टेबल बृजमोहन मीणा, कांस्टेबल सत्यवीर, आत्माराम गुर्जर, देवराज गुर्जर, सीएलजी मेंबर ज्वाला प्रसाद आगीवाल, अनिल उपाध्याय, अतुल कुमार जोशी, बाबू लाल खटीक, भागचंद खटीक, बनवारी स्वर्णकार, रशीद मोहम्मद, मुबारिक हुसैन, शरीफ मोहम्मद पठान, नासिर सरवरी, सहित सीएलजी मेंबर उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ