तीन आरोपियों से चोरी की ईको कार बरामद

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौडगढ थाना पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ कार्यवाही करते हुवे 4 अगस्त की रात्री को कुम्भानगर हाउसिंग बोर्ड चित्तौड़ से चोरी हुई ईको कार बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 04 अगस्त को कुम्भानगर हाउसिंग बोर्ड चित्तौड़ निवासी योगेश आसनानी के घर के बाहर खड़ी ईको कार को कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत पु.नि. के सुपरविजन में थाना सदर चित्तौड़गढ़ से एएसआई सुरेन्द्र सिंह, कानि. बलवत सिंह, हेमव्रत सिंह, सुरेन्द्र पाल व साईबर सैल से हैड कानि राजकुमार, कानि. रामावतार व प्रवीण द्वारा कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आस पास में सीसीटीवी कैमरे देखे गये व मुखबिर मामुर किये गये। तकनीकी जानकारी व मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए सरकारी हॉस्पीटल के सामने निम्बाहेड़ा हाल इशाकाबाद कॉलोनी निम्बाहेडा निवासी शोएब खान पुत्र मोहम्मद नजीब खान, हथियाना थाना कपासन जिला चित्तौड़गढ़ निवासी कालु जाट पुत्र भैरू लाल जाट व गुरजनिया थाना राशमी निवासी नारायण लाल जाट पुत्र राम लाल जाट को गिरफ्तार कर आरोपियों की सूचना पर प्रकरण में चोरी गई ईको कार जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों से अग्रिम अनुसंधान जारी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ