बाबा रामदेव की आठवीं शोभायात्रा सम्पन्न, निकली शोभायात्रा


चित्तौड़गढ़। सालवी समाज चित्तौड़गढ़ के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं बाबा रामदेव मंदिर मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में चित्तौड़गढ़ में 8वीं शोभायात्रा का आयोजन सफल रहा।
कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे शोभायात्रा के उद्घाटना में मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ चन्द्रभानसिंह आक्या थे। अध्यक्षता पूर्व सभापति सुशील शर्मा ने की। बतौर विशिष्ठ अतिथि नगर अध्यक्ष सागर सोनी, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना, पूर्व सभापति भरत जागेटिया, विश्वनाथ टांक, राजन माली, ओमप्रकाश शर्मा ने हरी झण्डी दिखा कर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा सुभाष चैक से गोलप्याऊ, अप्सरा टाॅकीज, पुरानी पुलिया, कलेक्ट्रेट, शास्त्रीनगर चौराहा होते हुए इंदिरा ऑडिटोरियम पहुँची जहाँ महाआरती व आमसभा का आयोजन हुआ। जिसमें सालवी समाज के जिलेभर के लोगों ने शिरकत की। शोभायात्रा में जगह जगह स्वागत द्वार लगा कर फल एवं प्रसाद वितरण कर स्वागत किया गया।
सालवी समाज की विशाल आमसभा के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने बाबा रामदेवजी को पूरे भारत भर में सामाजिक आस्था एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। बाबा रामदेवजी ने कई वर्षों पूर्व जाति, पांति के बन्धनों से मुक्त समाज की कल्पना की जो हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने की। विशिष्ठ अतिथि ग्रामीण ब्लाॅक अध्यक्ष विक्रम जाट, रमेशचन्द्र मेहरा सुखानंद चैखला, हीरालाल सालवी मातृकुण्डिया, रमेश सालवी बड़ीसादड़ी, बक्षुराम सालवी, बंशीलाल चणिया थे। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक भगवानलाल सालवी, मदनलाल सालवी पुठोली, रमेशचन्द्र बलाई, रतनलाल सालवी, हंसराज सालवी, श्याम सालवी, दिनेश सालवी, ओमप्रकाश सालवी, गोवर्धनलाल सालवी, मुकेश सालवी, श्यामलाल सावा, देवकृष्ण सालवी, किशोर सालवी, रोशनलाल सालवी, राजेन्द्र सालवी, त्रिलोक सालवी, राजूलाल सालवी, कालुलाल सालवी, मंचासीन रहे। कार्यक्रम में अम्बालाल सालवी, सुरेश सालवी, निर्मल सालवी का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों का सम्मान किया गया।
आम सभा में प्रसाद वितरण भामाशाह रघुनाथ सालवी की ओर से किया गया। संचालन दिनेश सालवी, हंसराज सालवी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ