गुजराती मोची समाज सामूहिक विवाह समिति मेवाड़ मालवा की बैठक सम्पन्न


चित्तौड़गढ़। गुजराती मोची समाज की 16वें सामुहिक विवाह की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष सत्य नारायण मोची ने बताया आगामी 16 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सावरिया जी जिला चितौड़ गढ़ में होगा जिसमें वर वधु पक्ष से पंजीयन शुल्क 101 रुपए प्रति लिया जाएगा ।सफल आयोजन हेतु अलग अलग समितियों का गठन किया गया। इस विवाह में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान और नवनियुक्त चयनित राजकीय एवं विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों के कार्मिकों अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर सलाहकार समिति सदस्य मोहन लाल मुंडनिया, गिरधारी लाल परमार कपासन,भींडर,भगवती लाल मेहसानिया डबोक,लक्ष्मी नारायण परमार, चितौड़ गढ़, जगदीश मुंडनिया छोटी सादड़ी का सम्मान किया गया।साथ ही समिति सदस्यों द्वारा 126451रूपये की राशि सहयोग के रूप में बोली गई। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष भागीरथ चौहानप्रताप गढ़, राजेन्द्र चौहान नीमच, सत्यनारायण खेरालू  चितौड़ गढ़ सम्पत चुहड़िया उदयपुर, कोषाध्यक्ष राजन मेहसनिया, महामंत्री बाबूलाल सीतपुरिया ताल, नरेन्द्र राठौड़ प्रतापगढ़ ,मंत्री राजेश चौहान चितौड़ गड़, यशवन्त बिलोलिया निंबाहेडा, अमृत भाटिया, सचिव रमेश हंडेरियां, सत्यनारायण चौहान, गणपत परमार चित्तौड़गढ़, ओमप्रकाश सावा, पिंटू मेहसनिया बड़ीसादड़ी, राजकुमार धेनुजा, दीपक दभाड़िया, उदयलाल उमेतिया इसके अलावा समाज के कई समाज सेवी उपस्थिति थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ