कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हजाररों लोगों ने दरगाह शरीफ में फूल चादर पेश कर मुल्क मे अमनो सुकून की दुआ की। दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी बुलन्द दरवाजा पर पहुचा जहां वक्फ कमेटी के सदस्यो ने जुलूस का स्वागत किया। आस्ताना ऐ आलिया के मुख्य मज़ार पर आम मुसलमानान की जानिब से चादर पेश की। औलिया मस्जिद मे महफिले मीलाद का प्रोग्राम हुआ जिसमे हुजूर की आमद पर आलीमे दीन व शोएरा हज़रात ने तकरीर हम्द, नात पेश किया। सलातो सलाम के बाद फातिहा ख्वानी कर तबर्रूक तकसीम किया। इस मौके पर दरगाह शरीफ की जानिब से देग का खाना बनाकर तकसीम किया गया। गुलशने मदीना कमेटी, गुलशने रज़ा कमेटी, दीवाना ए मुस्तफा कमेटी, इंतजामिया कमेटी की जानिब से अहमद कबीर मंजिल, लंगरखाना व नए लंगरखाने मे आम नियाज का एतमाम किया गया। जिसमे हज़ारो लोगो ने सैराब होकर खाना खाया। पुरी दरगाह परिसर को रंग बिरंगी लाईटो से सजाया गया। इस मौके पर आस-पास के गांव के लोगो ने भी शिरकत की। दरगाह शरीफ की जानिब से देग का खाना बनाकर तकसीम किया गया। दिन-भर जायरीने दीवाना व आशिके दीवाना का हुजूम लगा रहा।
0 टिप्पणियाँ