नदी में नहाने गया युवक पानी में डूबा, तलाश जारी


चित्तौड़गढ़। कपासन उपखण्ड क्षेत्र के सिंधियों का खेड़ा (रघुनाथपुरा) गांव का एक युवक उमण्ड बेड़च नदी की पुलिया पर नहाने गया। इसी दौरान पाँव फिसल जाने से पानी में डूब गया।
जानकारी के अनुसार सिंधियों का खेड़ा निवासी शाकिर पिता शराफत खान अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया। इस दौरान वह पानी के तेज धारा में बह गया।
 पानी में युवक के डूबने की सूचना पर उमण्ड, उम्मेदपुरा व रघुनाथपुरा गांव से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुँच गए। सूचना पर कपासन पुलिस भी बेड़च की उमण्ड पुलिया पर पहुँची। पानी का बहाव तेज होने से पानी में डूबे युवक का पता नही चल पाया हैं। समाचार लिखे जाने तक पानी मे डूबे युवक को ढूंढ़ने का काम जारी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ