परचम कुशाई के साथ छोटे सरकार का उर्स शुरू


चित्तौड़गढ़। गोल प्याऊ स्थित हजरत जमशेद जी छोटे सरकार का आज परचम कुशाई के साथ तीन दिवसीय उर्स का आज आगाज हुआ। शाम को असर की नमाज के बाद मरहूम सैय्यद शाहमद अली बोजुन्दे वालो के परिवार की तरफ से झंडे की रस्म हुई और चादर पेश की गई। शाम को महफिले मिलाद हुई सोमवार को असर बाद चादर शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। ईशा के बाद कव्वाली का प्रोग्राम होगा जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल अपना सूफियाना कलाम पेश करेंगे। मंगलवार को सुबह नौ बजे कुल की फ़ातेहा शुरू होगी एक बजे कुल होगा। उसके बाद जायरीनों को लंगर तकसीम किया जाएगा। इस अवसर पर दरगाह कमेटी के सदर हाजी सैय्यद दौलत अली, कन्वीनर सैय्यद अमानत अली, सैय्यद इरफान अली, सैय्यद इनायत अली,सैय्यद मंसूर अली, सैय्यद अकबर अली, सैय्यद मकसूद अली, इस्माइल मंसुरी, हरि प्रसाद आमेटा, सैय्यद वाजिद अली, सैय्यद वारिस अली, सैय्यद बरकत अली, सैयद बिट्टू अली, सैय्यद हसमत अली, सैय्यद साबिर अली, सैय्यद अकरम अली, सैय्यद आबिद अली, सैय्यद साजिद अली आदि उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ