चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के 5 सितंबर के जन्मदिन को लेकर भदेसर मंडल में कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधान सुशीला कंवर, आमंत्रित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में रविवार को सेवा कार्यों के तहत पौधारोपण एवं गौ सेवा सहित आवासीय आधारशिला बालिका शिक्षण शिविर में जाकर बालिकाओं से चर्चा की एवं शिविर स्थल पर 101 बालिकाओं को भोजन कराया गया।
मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह का जन्मदिन 5 सितंबर को है। इस जन्मदिन को सेवा कार्य का अवसर मानते हुए पौधारोपण गौ सेवा एवं अन्य सेवा प्रकल्प शुरू किया।
इसी क्रम में रविवार को भदेसर के समीप अमरपुरा में संचालित आवासीय आधारशिला बालिका शिक्षक शिविर स्थल पर जाकर बालिकाओं से चर्चा की एवं शिविर स्थल पर पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुरेश जैन, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हीरालाल रायका, सरपंच प्रतिनिधि रघुवीर सिंह, पूर्व सरपंच अशोक रायका, मंडल महामंत्री प्रकाश भट्ट, भूमि विकास बैंक डायरेक्टर भैरूलाल जाट, शक्ति केंद्र प्रभारी मिट्ठू सिंह, बूथ अध्यक्ष भगवत सिंह, अजय पाल, सुरेंद्र सिंह नाहरगढ़, राजेंद्र टांक, भोपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेश जागेटिया, पप्पू सिंह सहित भदेसर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ