वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किया स्वागत, बड़ी संख्या में पहुँचे लोग

चित्तौड़गढ़/भीलवाड़ा। राजस्थान की तीसरी वंदे भारत ट्रेन का रविवार को शुभारंभ हुआ। उदयपुर से जयपुर के बीच यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन मंगलवार को छोड़कर चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन समारोह में जुड़े. देशवासियों को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर उदयपुर समेत 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया।
ट्रेन के चित्तौड़गढ़ रेलवे जंक्शन पर स्वागत किया गया। 
चित्तौड़गढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सीपी, कैलाश चौधरी कृषि राज्य मंत्री व रतलाम मण्डल के डीआरएम ने वन्दे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इधर भीलवाड़ा को लंबे इंतजार के बाद उदयपुर जयपुर के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन की सौगात मिली गई। राजस्थान की तीसरी सेमी हाईस्पीड ट्रेन की सौगात भीलवाड़ा को मिल गई। साथ ही सोमवार से वंदे भारत सप्ताह में छह दिन पटरी पर नियमित रूप से दौड़ेगी और इससे समय कम लगेगा। ट्रेन का भीलवाड़ा पहुंचने पर रविवार को भव्य स्वागत किया गया। ट्रेन में भीलवाड़ा से जयपुर का सामान्य किराया 945 व उदयपुर का 840 रुपए रहेगा। भीलवाड़ा में पांच मिनट ठहराव के बाद अजमेर रवाना होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ